Compress PDFs to exact KB, scan documents using your camera, optimize images, extract text with OCR, and convert files — all directly inside your browser with no uploads.
Sky Communics is a privacy-first platform designed for modern document management. Unlike traditional online converters, we prioritize your data security by using 100% Client-Side Processing. This means your sensitive files never leave your browser—no uploads, no server storage, and no privacy risks.
Whether you need to compress a PDF to an exact KB for a government form or convert HEIC images to a merged PDF, our tools provide high-speed, local execution without any cost.
Our tools like PDF100 and KillFile work directly in your browser's memory. Experience the fastest way to manage files without the fear of data leaks.
Designed for forms, documents, photos & everyday work.
Helpful articles for each tool.
मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं का सत्र 2025–26 का रिज़ल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया गया है। छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट आसानी से देख सकते हैं।
इस वर्ष से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) के स्थान पर द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की गई है। अब यदि कोई छात्र 1, 2 या सभी विषयों में असफल होता है, तो उसे दूसरा मौका दिया जाएगा।
👉 द्वितीय परीक्षा फ़ीस का आदेश देखें
👉 कक्षा 9वीं, 11वीं का द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल देखें
👉 कक्षा 10वीं, 12वीं की द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल देखें
कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्र री-टोटलिंग के लिए 1 अप्रैल 2026 से 6 अप्रैल 2026 तक अपने विद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसकी फीस ₹10 प्रति विषय निर्धारित की गई है।
👉 रि-टोटलिंग फ़ीस का आदेश देखें
यह ऑनलाइन मार्कशीट केवल जानकारी के लिए है। इसे किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। छात्रों को अपनी मूल अंकसूची (Original Marksheet) अपने विद्यालय से प्राप्त करनी चाहिए।
1 अप्रैल 2026 से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएँ अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए गए हैं। नए एडमिशन (Admission) भी शुरू हो चुके हैं और पुस्तकों का वितरण भी विद्यालयों में प्रारंभ कर दिया गया है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई अब नियमित रूप से शुरू हो चुकी है। जो विद्यार्थी जिस विषय में अनुत्तीर्ण हैं उसकी तैयारी भी कराई जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश, भोपाल (MPBSE) राज्य में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं का आयोजन करता है। हर वर्ष लाखों छात्र-छात्राएँ इन परीक्षाओं में सम्मिलित लेते हैं। और उनका परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाता है।
प्रश्न: क्या नवीन कक्षा में प्रवेश के लिये फ़ार्म भरना आवश्यक है?
उत्तर:उत्तीर्ण होने पर उसी स्कूल की नवीन कक्षा में आपका नाम प्रमोट हो जाता है, परंतु फ़ार्म भरना भी आवश्यक होता है।
प्रश्न: क्या ऑनलाइन मार्कशीट मान्य है?
उत्तर: नहीं, 9वीं, 11वीं की यह मार्कशीट जानकारी के लिए है। क्योंकि इस पर संबंधित स्कूल के प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं सील नहीं है।
प्रश्न: द्वितीय परीक्षा कब होगी?
उत्तर: 3 जून 2026 से आयोजित की जाएंगी।
प्रश्न: द्वितीय परीक्षा फीस कितनी है?
उत्तर: एक या दो विषय तक ₹30 , और तीन या तीन से अधिक विषय के लिये ₹60
⚠️ Results are fetched from the official portal. We do not edit, modify, or store any data.